BJP सरकार की मुस्लिम कनेक्ट की क़वायद, जानिए Lucknow में क्यों हुआ ये आयोजन
उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को साधने में बीजेपी सरकार जुटी हुई है। इसी रणनीति के तहत लखनऊ में बुधवार को पसमांदा (पिछड़े) मुसलमानों को लुभाने की पहल कर रही योगी 2.0 सरकार में अल्पसंख्यकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दरअसल मदरसा सर्वेक्षण की कवायद समाप्त होने के बमुश्किल एक दिन बाद ही मेले शुरू हो रहे हैं, जिसमें योगी सरकार के विभिन्न मंत्रियों ने संकेत दिया है कि सरकार ऐसे मदरसों से निपटेगी, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं।

अवैध गतिविधियों में लिप्त मदरसों की नकेल कसेगी सरकार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "सरकार अवैध गतिविधियों में लिप्त मदरसों पर नकेल कसेगी और ऐसे सभी संस्थानों को बंद कर दिया जाएगा।" अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, सर्वे रिपोर्ट में मदरसों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच यूपी सरकार ने अल्पसंख्यक युवाओं को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है।
यूपी के सभी 18 मंडलों पर होगा मेले का आयोजन
यूपी के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि ये रोजगार मेले लखनऊ से शुरू होंगे, जहां इस तरह की पहली कवायद में 50 से अधिक कंपनियां 5,000 नौकरी की पेशकश के साथ आएंगी। लखनऊ में दो दिनों तक इस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, राज्य के सभी 18 मंडलों में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में इसी तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
मुस्लिम के बीच इमेज सुधारने की कवायद
मुसलमान सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह हैं और इसके बाद सिख, जैन, पारसी, ईसाई भी राज्य में अल्पसंख्यक के रूप में वर्गीकृत हैं। लखनऊ में रोजगार मेला शिया पीजी डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। योगी सरकार के इकलौते मुस्लिम चेहरे अंसारी ने कहा कि नौकरी के साथ-साथ उद्यमी बनने के इच्छुक अल्पसंख्यक युवाओं के लिए मार्गदर्शन और फंडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
मेले में कई नामी कंपनियां रहेंगी मौजूद
दरअसल प्रमुख कंपनियां साक्षात्कार आयोजित किया गया और उसी दिन नौकरी का पत्र दिया गया। सूत्रों की मुताबिक लगभग 5,000 नौकरियों की पेशकश इस मेले में की गई। उद्यमी बनने के इच्छुक युवाओं को भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस उद्देश्य के लिए, विभिन्न बैंकों और स्टार्ट-अप्स के स्टॉल भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications