क्या यूपी में होने वाला है बड़ा फेरबदल? बीजेपी महासचिव बीएल संतोष फिर आ रहे लखनऊ

लखनऊ, 18 जून। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष एक बार फिर 21 और 22 जून को दो दिवसीय लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच एक महीने के दौरान यह दूसरी बार है जब बीएल संतोष लखनऊ पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही यूपी में बड़े राजनीतिक बदलाव को लेकर चल रहीं अटकलें एक बार फिर से तेज हो गई हैं।

विधानसभा की तैयारियों में जुटी बीजेपी

विधानसभा की तैयारियों में जुटी बीजेपी

दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी इस समय संगठन और सरकार के अंदर किसी भी तरह के लूपहोल को भरने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है और पार्टी में कई दौर की बैठकें हो चुकी है।

देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य का विधानसभा चुनाव के लिए जितना महत्वपूर्ण है, सबसे ज्यादा लोकसभा सीट (80) होने के कारण यह 2024 में भी पार्टी के लिए बहुत जरूरी है। अगर विधानसभा में पार्टी यहां कमजोर पड़ती है तो 2024 में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पिछले दौरे के बाद सीएम योगी पहुंचे थे दिल्ली

पिछले दौरे के बाद सीएम योगी पहुंचे थे दिल्ली

बीएल संतोष का लखनऊ दौरा पार्टी की राजनीतिक गुणागणित को साधने का ही एक हिस्सा है। अपनी यात्रा के दौरान बीएल संतोष के जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मिलने की संभावना हैं वहीं वे पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की रणनीति और उसकी तैयारियों का भी आंकलन करेंगे।

एक महीने के भीतर ही बीएल संतोष की दूसरी लखनऊ यात्रा की सूचना से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है। इसके पहले 31 मई से 2 जून के लखनऊ दौरे में उन्होंने मैराथन बैठकें की थीं। उनकी यात्रा के बाद राजधानी में कयासों का दौर लगना शुरू हो गया था कि केंद्रीय और राज्य नेतृत्व में सब कुछ ठीक नहीं है।

बीएल संतोष के जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दिल्ली पहुंचे थे जहां पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अलग-अलग बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

कैबिनेट में विस्तार की अटकलें तेज

कैबिनेट में विस्तार की अटकलें तेज

केंद्रीय नेतृत्व से अटकलों के बाद प्रदेश में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों की चर्चा तेज हुई। हालांकि लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय और राजभवन ने इस बारे में कुछ भी खास नहीं कहा है। ऐसे में लखनऊ में बीएल संतोष की होने वाली मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पिछली यात्रा के दौरान कई बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में कई भाजपा पदाधिकारियों ने नगर निगमों और राज्य आयोगों में लंबित रिक्तियों के मुद्दों को उठाया था। बैठक में अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी के मुद्दे को भी बात उठाई थी।

पिछली यात्रा में बीएल संतोष की बैठकों के बाद नौकरशाही में एक बड़े बदलाव के साथ ही आयोगों का भी पुनर्गठन भी किया था। अब संतोष की आगामी यात्रा में कई और परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+