पार्टी के खिलाफ अलीगढ़ मेयर पद की लड़ाई के लिए मैदान में उतरी भाजपा नेत्री

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी के विरोध में उतर आये हैं। भाजपा की महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय ने मेयर पद के लिए नामांकन कर दिया है। संगीता का कहना है कि भाजपा वालों ने मेरी कद्र नहीं की। पार्टी में महिला की सुनने वाला कोई नहीं है।

BJP female leader filed nomination against party candidate in Aligarh civic election

संगीता ने कहा कि मेयर के टिकट के लिए पार्टी से आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बात सुनने के लिए एक मौका दिया जाए लेकिन पार्टी ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि वार्ष्णेय समाज मेरे साथ है और पौने दो लाख वोट होने के बाद भी भाजपा ने किसी वार्ष्णेय को टिकट नहीं दिया, मैं बीस साल भाजपा में रही लेकिन महिला को टिकट नहीं दिया। 20 साल भाजपा में रहने के बाद अब वह मेयर प्रत्याशी डॉक्टर राजीव अग्रवाल के खिलाफ मैदान में उतर पड़ी हैं।

BJP female leader filed nomination against party candidate in Aligarh civic election

वार्ष्णेय समाज ने बैठक कर भाजपा से समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग उठाई थी लेकिन मेयर का टिकट नहीं दिए जाने से वार्ष्णेय चुनाव मंच का गठन किया गया।

वार्डों से उम्मीदवार उतारने के साथ ही संगीता को मैदान में उतारा है। संगीता ने कहा कि वार्ष्णेय समाज को भाजपा द्वारा दुबारा इस चुनाव में नकारा गया है। उन्होंने बीजेपी को हराने की बात नहीं की और ना ही बगावत करने की बात कही लेकिन फिर भी 20 साल भाजपा में रहने के बाद मेयर प्रत्याशी डॉक्टर राजीव अग्रवाल के खिलाफ मैदान में उतर पड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+