मऊ: मंत्री रहते हमने बंटवाए सबसे ज्यादा शस्त्र, वोट के लिए बोले भाजपा उम्मीदवार
चुनाव में वोट पाने का ऐसा खुमार चढ़ा है कि कुछ नेता ये भी नहीं सोच रहे कि उन्हें क्या बोलना है? जो मन में आया माइक पर शुरू हो जा रहे हैं। सोनकर ने ऐसा बयान दिया कि बाद में सफाई देनी पड़ी।
मऊ। कल्याण सिंह सरकार में पूर्व मंत्री और मुहम्मदाबाद से बीजेपी के घोषित प्रत्याशी राम सोनकर ने अपने कार्यकाल का बखान कुछ इस कदर किया कि अब उन पर कई अहम सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल बीजेपी प्रत्याशी राम सोनकर ने मीडिया से बात करते हुए अतिउत्साह में आकर यह कह दिया कि उनके कार्यकाल में राज्य के अंदर सबसे ज्यादा हथियारों के लाइसेंस दिए गए। सोनकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही।
जब उन्हें अपने बयान का एहसास हुआ तो कहने लगे कि जिन लोगों ने लाइसेंस लिए वो ज्यादातर राज्य से बाहर चले गए इसलिए किसी घटना में उनका हाथ नहीं हो सकता। बाद में विकास के मुद्दे पर लौटते हुए उन्होंने इंडिया मार्का हैंड पंप का बखान किया। जिसकी आड़ में वो अपने विकास गिनाते चले गए।
देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications