उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के करीबी नौकरशाह रहे एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए
लखनऊ, 19 जून: उत्तर प्रदेश भाजपा में शनिवार को कुछ नए चेहरों के संगठन में शामिल किया गया है। नौकरशाह से राजनेता बने एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मिकी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। एके शर्मा मऊ, अर्चना मिश्रा लखनऊ और अमित बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।

Recommended Video
अरविंद कुमार शर्मा एक ऐसे अफसर रहे जो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेंद्र मोदी के बसे खास अधिकारी बने रहे। उन्होंने नौकरशाही से इस्तीफा देकर इसी साल जनवरी में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद भाजपा ने उनको उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बनाया गया था।
पीएम मोदी के करीबी अफसर के नौकरी से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश में एमएलसी बनने के बाद ये ही लगातार ये कहा जा रहा था कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी सरकार में दी जाएगी। कभी एके शर्मा के उत्तर प्रदेश में डेप्युटी सीएम बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हुईं को कभी उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात की गई।

कई बार इस तरह की बातें भी सामने आईं कि योगी आदित्यनाथ उनको यूपी भेजे जाने से खुश नहीं हैं। एके शर्मा को लेकर सीएम योगी और केंद्र के बीच टकराव है। हालांकि अब साफ हो गया है कि एके शर्मा को सरकार में ना लेकर संगठन के काम में लगाया गया है और प्रदेश उपाध्यक्ष का अहम पद दिया गया है।
कोरोना की दूसरी लहर के समय भी एके शर्मा का नाम सामने आया था। उनको कोरोना में पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड नियंत्रण से जुड़ी रणनीति बनाने और इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई थी। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में उन्होंने काम किया।












Click it and Unblock the Notifications