Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी का सीएम चुने जाने के बाद विधायकों के बीच क्या बोले योगी आदित्यनाथ, बड़ी बातें...

उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। योगी आदित्यनाथ, यूपी के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या बोले योगी...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। योगी आदित्यनाथ, यूपी के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया। इस मौके पर उन्होंने नए विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी बहुत बड़ा है, ऐसे में मुझे दो सहयोगियों की जरूरत है।

योगी होंगे यूपी के सीएम, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

योगी आदित्यनाथ के इस मांग पर नई सरकार में दो डिप्टी सीएम चुने गए। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री चुना गया है। उनके साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है।

योगी आदित्यनाथ बोले, उनका एजेंडा विकास का रहेगा

योगी आदित्यनाथ बोले, उनका एजेंडा विकास का रहेगा

बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एजेंडा विकास का रहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी बहुत बड़ा है। ऐसे में मुझे दो सहयोगियों की जरूरत है। जिसके बाद यूपी की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम चुने गए। केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा नई सरकार में डिप्टी सीएम होंगे।

सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का रखा प्रस्ताव

सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का रखा प्रस्ताव

बीजेपी के पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू ने विधायक दल की बैठक के दौरान जो कुछ हुआ उसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ का नाम विधायक दल के नेता के रुप में आगे किया। जिस पर बाकी विधायकों ने सर्वसम्मति मुहर लगाई।

रविवार को लखनऊ के स्मृति उपवन में शपथ ग्रहण

रविवार को लखनऊ के स्मृति उपवन में शपथ ग्रहण

वेंकैया नायडू ने बताया कि विधायकों की सर्वसम्मति के बाद साफ हो गया योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ के स्मृति उपवन में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी संसदीय समिति के सदस्य शामिल होंगे।

सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे पीएम मोदी

सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे पीएम मोदी

यूपी चुनाव में बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल और भासपा के विधायक भी विधायक दल की बैठक में शामिल थे। उन्होंने भी योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगाई। यूपी का सीएम चुने जाने के बाद वेंकैया नायडू ने भी कहा कि नई सरकार का बस एक ही लक्ष्य होगा...विकास...विकास...विकास। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+