यूपी: पत्नी को सांप ने काटा तो ठनका शख्स का माथा, सांप को बोतल में भरकर पहुंचा अस्पताल, जानें क्यों?
उन्नाव, 25 जून: उत्तर प्रदेश से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना आई थी, जिसमें एक किसान को सांप ने काटा तो बदले में किसान उस सांप को कच्चा चबा गया। यह दंग कर देने वाली घटना बांदा से थी। वहीं अब एक और यूपी से अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक शख्स सांप को बोतल में पकड़कर अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद जब डॉक्टरो ने उससे पूछा तो जानिए उसने क्या जवाब दिया?

सांप को बोतल में बंद करके अस्पताल पहुंचा शख्स
दरअसल, उन्नाव में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ डसने वाले सांप को भी बोतल में बंद कर के अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां बोतल में सांप को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। घटना उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के रउ अफजाल नगर की है, जहां के रहने वाले रामेंद्र यादव की पत्नी को गुरुवार रात तो घर पर काम करते वक्त सांप ने सांप काट लिया।

घर पर काम करते वक्त सांप ने काटा
जैसे ही महिला को सांप ने काटा वो दहशत के मारे चिल्लाने लगी। फिर महिला की आवाज सुनकर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया और आनन-फानन में लेकर उसे अस्पताल पहुंचा, जहां सांप को पकड़कर रामेंद्र यादव ने बोतल में बंद कर दिया। वहीं सांप मर ना जाए इसके लिए बोतल में एक छेद भी किया।

डॉक्टर ने पूछा तो जानिए क्या दिया जवाब?
सांप को अस्पताल लेकर पहुंचे शख्स से जब पूछा गया कि वह अपने साथ सांप क्यों लाए हैं? तो उसने जवाब दिया कि अगर डॉक्टर पूछेंगे की कौन से सांप ने उसकी पत्नी को काटा तो वो क्या जवाब देता, इसलिए मैं सांप को लाया ताकि वो खुद देख सके की कौनसा सांप है।

अस्पताल में चल रहा इलाज, खतरे से बाहर महिला
वहीं शख्स ने आगे कहा कि वो इससे पहले ही गांव के कुछ लोगों के सांप के काटने पर अस्पताल आ चुका है, जहां डॉक्टर पूछते थे कि कौनसे सांप ने काटा है। उसने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सांप को जंगल में छोड़ देग। इधर, पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जिसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications