Bima Sakhi Yojana क्या है? 18 से 70 साल की महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें Online आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Bima sakhi yojana apply online: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना को लांच किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है।
बीमा सखी योजना के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। ज़्यादातर युवतियां और महिलाएं जानना चाहती हैं कि Bima Sakhi Yojana क्या है? इसके अलावा बीमा सखी योजना के लिए पात्रता क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?

ऐसे में अगर आपको भी बीमा सखी योजना के बारे में नहीं पता है और आप भी यह सब जानने के लिए इच्छुक हैं। तो यहां आपको बीमा सखी योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसके बाद आप योजना के लिए घर से ही Online Apply कर सकते हैं।
क्या है Bima Sakhi Yojana?
बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से महिलाओं के लिए एक खास योजना शुरू की गई है। इसके तहत 18 से 70 साल की महिलाओं को बीमा एजेंट बनाया जाएगा। कक्षा दसवीं पास या उससे अधिक पढ़ाई की हुई महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
सबसे पहले महिला को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उनका सिलेक्शन हो जाने पर उन्हें 3 साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी और किस तरीके से लोगों का बीमा करना है तथा बीमा पॉलिसी के बारे में कैसे समझाना है यह पूरी जानकारी दी जाएगी।
ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को स्टाइपेंड दिया जाएगा और ट्रेनिंग के बाद लिक एजेंट के तौर पर उनको नियुक्ति मिल जाएगी। उसके बाद महिलाएं बीमा कर सकेंगे तथा उन्हें अच्छा बोनस और कमीशन भी एलआईसी द्वारा दिया जाएगा।
यहां यह भी बता दें की ट्रेनिंग के लिए पहले साल में 7000 रुपए और दूसरे साल में 6000 रुपए तथा तीसरे साल में 5000 रुपए भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि आपके घर में पहले से ही कोई बीमा एजेंट है तो आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा।
इस तरह से करें Online Apply
अब यदि बात करें बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु तो इसके लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाना होगा। यहां जाने के बाद सबसे निचले हिस्से में 'Click here for Bima Sakhi' बटन बना दिखाई देगा।
उसे बटन पैर दबाने के बाद आपके सामने 'Lead Application For LIC's Bima Sakhi Scheme' अर्थात बीमा सखी शक्ति योजना का फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें आपको अपना नाम, जेंडर, नेशनलिटी, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता तथा पिन कोड दर्ज करना पड़ेगा। पूरा कंप्लीट फॉर्म भरने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना पड़ेगा। क्लिक करते ही आपका आवेदन हो जाएगा। उसके बाद एलआईसी के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?











Click it and Unblock the Notifications