आयरलैंड से आयी महिला को मेरठ में बदमाशों ने लूटा
विदेशी महिला और उसके दोस्त जब रात मे खाना खाने बाजार गये थे। तभी वापस होटल लौटते समय बाइक से आये दो बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग गये।
मेरठ। आयरलैंड से भारत घूमने आयी एक महिला से मेरठ में लूट की वारदात हुयी है। इस महिला से ये लूट की वारदात तब हुयी जब वो बाजार से वापस होटल जा रही थी। बाजार से होकर होटल लौट रही आयरलैंड की महिला से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उसका पर्स छीन कर फरार हो गए । पीड़ित महिला ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है ।

दरअसल, आयरलैंड से अपने दोस्तों के साथ भारत आई महिला आज मेरठ से होते हुए ऋषिकेश घूमने जा रही थी । मेरठ में महिला और उसके दोस्त बेगमपुल स्थित एक होटल मे रुके थे। वे लोग रात में खाना खाने सदर बाजार गए थे तभी वापस लौटते समय बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसके पर्स पर झपट्टा मारते हुए पर्स छीनकर वहां से फरार हो गए।

महिला ने बताया कि उसके पर्स में 10000 रूपये, उसका पासपोर्ट और एटीएम कार्ड भी था । पीड़ित महिला ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।












Click it and Unblock the Notifications