फिल्मी स्टाइल में चला फाटक पार करने, बाइक को घसीटते हुए ट्रेन रुकी सीधे भदोही

बाइक सवार फाटक के अंदर फिल्मी स्टाइल में घुसा तो लेकिन उसकी बाइक ट्रेन के इंजन में जा फंसी। और तो और नीलाचंल एक्सप्रेस ट्रेन इंजन में फंसी बाइक घसीटते हुए दौड़ती रही और जाकर भदोही स्टेशन पर रुकी।

Recommended Video

    फिल्मी स्टाइल में कर रहा था रेलवे फाटक पार, उसका हाल कुछ ऐसा हुआ | वनइंडिया हिंदी

    भदोही। भदोही जिले के चौरी-महराजगंज के परसीपुर रेलवे फाटक पर बड़ा रेल हादसा होते-होते तब बचा जब एक शख्स फिल्मी स्टाइल में फाटक कुदाकर बाइक लिए घुस गया। इसके बाद वो मरते-मरते बचा। बाइक सवार फाटक के अंदर फिल्मी स्टाइल में घुसा तो लेकिन उसकी बाइक ट्रेन के इंजन में जा फंसी। और तो और नीलाचंल एक्सप्रेस ट्रेन इंजन में फंसी बाइक घसीटते हुए दौड़ती रही और जाकर भदोही स्टेशन पर रुकी। बाइक वाला तो किसी जान बचाकर भाग निकला लेकिन ट्रेन में सवार लोगों की जान खतरे में डाल गया।

    Bike Train gruesome Accident you have never heard about

    पुरी से चलकर दिल्ली को जाने वाली नीलाचंल एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन का संकेत मिलने के बाद परसीपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने फाटक बंदकर दिया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी। इस बीच, ट्रेन को आता देख एक युवक बाइक समेत अंदर घुस गया। जिसके बाद बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। संयोग था कि बाइक सवार बच गया और फरार हो गया।

    वहीं ट्रेन बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई, जिससे बाइक के कई टुकड़े हो गए। हालांकि गाड़ी रुकी नहीं और वो सीधे भदोही रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। इस हादसे के चलते रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई। गेटमैन ने आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद भदोही जीआरपी के जवानों ने पहुंचकर बाइक के टुकड़ों को कब्जे में लिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जीआरपी उसकी तलाश में जुट गई। संयोग था कि बड़ा हादसा टल गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+