VIDEO: पेशाब के बहाने कर लिया बाइक पर हाथ साफ
बाइक उड़ाने के लिए इन्होंने पेशाब करने का पोज बनाया। उससे पहले ये अपना आधा काम कर चुके थे। बाइक पर बैठकर चोर के पैर तक जमीन पर नहीं पहुंच रहे और उसने बाइक उड़ाने की इतनी प्लानिंग की।
बुलंदशहर। बुलंदशहर के खुर्जा में दो चोरों ने एमसी पॉटरी के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोर बाइक को लेकर मौके से फरार हो गए। बाइक चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

दरअसल, खुर्जा की एमसी पॉटरी के बाहर कर्मचारी सुनील की बाइक खड़ी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखा रहा है कि पहले दोनों चोर वहां आए और इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद पेशाब का बहानाकर मौका पाते ही मास्टर चाबी लगाकर दोनों चोर बाइक लेकर फरार हो गए।
वहीं, ये पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद पीड़ित सुनील ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व तहरीर पुलिस को दी है। फिलहाल, खुर्जा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश कर रही है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications