कितने शातिर तरीके से चोर घर के आगे से उठा ले गया बाइक, वीडियो
चोर ने दिन में ही बड़ी चोरी कर डाली लेकिन वह सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने उसी सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को खोज निकालाा।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक शातिर चोर मेन मार्केट रोड पर खड़ी बाइक को चुराते वक़्त वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसकी पहचान भी कर ली गयी। शातिर बाइक चोर इतना बेखौफ था कि दिन में ही उसने बाइक चुरा ली।

कैसे की बाइक की चोरी
शातिर चोर पहले अपनी बाइक से आया। एक घर के सामने सुजुकी बाइक खड़ी थी। शातिर चोर पहले अपनी बाइक से आया फिर चारों तरफ देखा। उसके बाद शातिर चोर ने किसी चाबी से सुजुकी बाइक का लॉक खोला, फिर वहां से चला गया। अपनी बाइक खड़ी कर शातिर चोर फिर आया और बाइक को बड़े ही शातिराने तरीके से चुरा कर ले गया पर उसे नहीं पता था कि मार्केट में तीसरी आंख ने उसे कैद कर लिया है।
पीड़ित ने पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से शातिर चोर से बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications