दुकान से चोरी कर भाग रहे चोरों को दुकानदार ने जमकर धुना, देखें VIDEO

बिजनौर। बिजनौर के थाना कोतवाली इलाक में एक चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमें पकड़े जाने पर चोरों की दुकान मालिक ने जमकर पिटाई की। आरोप है कि ये दोनों शख्स दुकान से कैमरा चुरा कर भाग रहे थे। चोरी पर पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिटाई के दौरान वहां तमाम तमाशबीन मौजूद रहे लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया।

bijnor shopkeeper beaten two thieves very badly watch video

हुआ यूं कि दो चोर एक वीडियो स्टूडियो से दुकानदार का लाखों रुपये का कैमरा चुपचाप लेकर दुकान से फरार हो गए थे। जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने दुकान पर काम कर रहे लड़के से कैमरे के बारे में पूछा। दुकान पर काम करने वाले लड़के ने मालिक को बताया कि 2 लड़के अभी थोड़ी देर पहले कैमरे की टेप लेने आये थे और वह जब टेप लेकर आया तो वो दोनों दुकान से चले गए थे।

दुकानदार अपने दुकान पर काम करने वाले लड़के को लेकर बाजार में इन दोनों चोर को ढूंढने निकला तो ये दोनों चोर एक दुकान पर अपनी साइकिल का पंक्चर जुडवा रहे थे। दुकानदार नवाब ने जब इनके बैग की तलाशी ली तो इनके बैग से एक कैमरा और चाकू बरामद हुआ। दुकानदार ने इन दोनों चोरो की सरे राह जमकर पिटाई की। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस के सामने भी दुकानदार का गुस्सा नहीं थमा और दुकानदार पुलिस कर्मी के सामने चोर को पीटता रहा। इन चोरो को पिटता देख वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस इन दोनों चोरों को अपने साथ थाना कोतवाली शहर ले गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+