Bijnor : डबल सुसाइड से बिजनौर में फैली सनसनी, 4 दिन से लापता युवक-युवती का पेड़ से लटका मिला शव
Bijnor double suicide case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि लड़की 5 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी, जिसके बाद रविवार को उसकी पेड़ से लटकती हुई लाश मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

घटना शिवालां कलां क्षेत्र के गांव फीना के जंगलों की है। मामले को लेकर बिजनौर के रूरल एसपी राम अर्ज ने बताया कि सूचना मिली की जंगल में पेड़ से एक लड़की का शव लटका हुआ है और दूसरा शव पेड़ के पास पड़ा मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की 5 अक्टूबर को घर से चली गई थी। 7 अक्टूबर तो लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी के मुताबिक दोनों मृतकों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला पाया गया है। प्रथम दृष्टी में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं से जांच कराई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक युवक गांव फीना का रहने वाला था, जबकि युवती गांव भैंसा की रहने वाली थी। दोनों लोग बुधवार से लापता चल रहे थे। पुलिस को मौके से एक बाइक, बैग, 2 फोन, कीटनाशक की एक बोतल भी बरामद हुई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications