PICs: छात्रा को 'ILU' कहना पड़ा महंगा, लात-जूतों से उतारा गया टीचर का भूत

एक शिक्षक ने उससे उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसके घर पहुंचने के बाद एडमिशन नहीं होने की बात बताते हुए उसे लगातार बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसे अपने प्यार के झांसे में फंसाते हुए 'एक दिन आई लव यू' कहा।

पटना। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला बिहार के अररिया जिले में सामने आया है जहां स्कूल में एडमिशन लेने गई छात्रा से उसका मोबाइल नंबर लिया गया और फिर एडमिशन के नाम पर लगातार शिक्षक उससे बातचीत करता था। बातचीत के दौरान वो उसे एडमिशन कराने का झांसा देते हुए उसे 'आई लव यू' कहने लगा। जब छात्रा ने इस बात का विरोध किया गया तो उसने मोबाइल पर अश्लील तस्वीर और अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर छात्रा ने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी और फिर गांव वालों के साथ छात्र संगठन के कुछ छात्र स्कूल पहुंचे और शिक्षक को स्कूल में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

स्कूल में भी की गई तोड़फोड़

स्कूल में भी की गई तोड़फोड़

मारपीट के दौरान स्कूल में तोड़फोड़ की भी घटना को अंजाम दिया गया और लगातार शिक्षक अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा था। आक्रोशित परिजन उसकी करतूत को जानने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाते हुए उसे थाने ले गई। जहां छात्रा की दी गई लिखित शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

8वीं की छात्रा को फोन पर बोल दिया ILU

8वीं की छात्रा को फोन पर बोल दिया ILU

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज के एक स्कूल का है। जहां आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा नामांकन के लिए स्कूल में गई थी। नामांकन कराने के दौरान एक शिक्षक ने उससे उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसके घर पहुंचने के बाद एडमिशन नहीं होने की बात बताते हुए उसे लगातार बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसे अपने प्यार के झांसे में फंसाते हुए 'एक दिन आई लव यू' कहा और उसका जवाब मांगने लगा। जिसे सुनने के बाद लड़की शिक्षक की करतूत को समझ गई और उसने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे गांव वालों ने स्कूल में जमकर मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मोबाइल रिकॉर्डिंग से फंसा टीचर

मोबाइल रिकॉर्डिंग से फंसा टीचर

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक को छात्र के दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं छात्रा ने मोबाइल रिकॉर्डिंग भी पुलिस के हवाले की है। जिसमें शिक्षक द्वारा की गई अश्लील बातें कैद हैं। फिलहाल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+