सिपाही-फायरमैन की इतने पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा हुई रद्द, दोबारा होगी बहाली
पटना। बिहार पुलिस में सिपाही और फायरमैन पदों के लिए होने वाली बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह भर्ती 11,865 पदों के लिए निकाली गई थी जिसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। अब नए सिरे से इसे बहाली के लि विज्ञापन निकाला जाएगा। इसकी सूचना नोडल एजेंसी केंद्रीय चयन पर्षद(सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को जारी किया है। बता दें कि बिहार पुलिस के सिपाही के 9900 अग्निशमन सेवा के फायरमैन के 1965 पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 नवंबर को होनी थी।

बता दें कि यह परीक्षा दो पालियों में होने वाली थी। जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थी। इसके लिए कुल 34 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें पटना,नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,सीतामढ़ी, भागलपुर,पूर्णिया,गया समेत अन्य जिले निर्धारित किए गए थे। सूचना अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 8.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

बहाली की नई प्रक्रिया में तीन मुख्य बातें हो सकती हैं। पहली यह कि जो लोग फॉर्म भर चुके हैं उन्हें विज्ञापन जारी होने के बाद दोबारा आवेदन नहीं देना होगा। दूसरी यह कि उन्हें फिर से फॉर्म भरनी पड़ेगी, लेकिन फीस नहीं लगेगी। तीसरी यह कि या तो उन्हें फीस वापस कर दिए जाएंगे और नए अभ्यर्थी की तरह फॉर्म भरने होंगे। इन मुद्दों पर पुलिस मुख्यालय क्या निर्णय लेगा, इसका फैसला बाद में लिया जाएगा। सिपाही बहाली की प्रक्रिया में क्या बदलाव होगा, अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। पुलिस मुख्यालय बाद में फैसला लेगा कि बहाली में क्या बदलाव करना है? पुलिस मुख्यालय के अनुसार नया विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया में कुछ महीने का वक्त लग जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications