बिहार: एके-47 तस्करी मामले में पुलिस का एक जवान गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं इसके तार

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में एके-47 हथियारों की तस्करी के तार पटना से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में जब मुंगेर पुलिस ने पटना पुलिस लाइन में छापेमारी की तो बुधवार देर रात चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस टीम ने इस मामले में एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस जवान ने भी तस्करों से हथियार खरीदे थे। इस मामले से जुड़े तस्कर मंजर आलम की गिरफ्तारी भी पटना से हुई थी।

बिहार: एके-47 तस्करी मामले में पुलिस का एक जवान गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं इसके तार

मुंगेर एसपी के नेतृत्व में आई टीम द्वारा की गई छापेमारी से पूरे पुलिस लाइन में खलबली मच गई। तस्करी मामले में पकड़े गए अपराधियों ने आरोपी पुलिसकर्मी पर हथियार खरीदने के आरोप लगाए। पटना एक एसएसपी मनु महाराज ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मुंगेर पुलिस ने आरोपी जवान को गरिफ्तार किया है और उसे अपने साथ ले गई है।

इससे पहले मुंगेर पुलिस ने बुधवार को मफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छापेमारी की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कई थानों की पुलिस टीम ने मिलकर ये छापेमारी की। बता दें कि मंगलवार को एके-47 मामले में जेल में बंद तस्कर रिजवान को रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+