Elvish Yadav Arrest: आखिर क्यों एल्विश यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में? पुलिस ने बताई वजह
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को रविवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर में पेश किया गया। वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बाद में, पुलिस ने खुलासा किया कि विवादास्पद सेलिब्रिटी को क्यों गिरफ्तार किया गया था।
नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि एल्विश यादव को रविवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन, वह सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि गुरुग्राम निवासी जानकारी छिपा रहा था। किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

आपको बता दें कि बीते साल की 3 नवंबर को, सेक्टर 51 के एक बैंक्वेट हॉल में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पांच कोबरा सहित नौ सांपों को बरामद किया गया था। सांप के जहर की शीशियां भी बरामद हुई थी। एल्विश यादव ने दावा किया था कि वह पार्टी में मौजूद नहीं थे।
Recommended Video
हालांकि, पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) अध्यक्ष और बीजेपी नेता मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर अवैध रूप से सांप का जहर बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया था। पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) इस मामले में मूल शिकायतकर्ता था। सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में नामित छह लोगों में एल्विश यादव का भी नाम शामिल था।
पूछताछ के बुलाया गया और नहीं पहुंचा एल्विश
बताया जा रहा है कि मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि एल्विश यादव को आज वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह जानकारी छिपा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications