उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का तोहफा
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, वरिष्ठ नागरिकों को तीस हजार रुपए तक का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा फ्री।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले के मद्देनजर अखिलेश यादव हर वह दांव अपनाने से चूक नहीं रहे हैं, जिससे उन्हें फिर से सत्ता में वापसी मदद मिल सके। इसी क्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को प्राइवेट अस्पताल में 30 हजार रुपए तक के मुफ्त इलाज की छूट दी है।

वरिष्ठ नागरिकों और राज्य कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
अखिलेश यादव के फैसले के बाद वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 30 हजार रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के अलावा यह सुविधा संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी। यह अहम फैसला गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके साथ ही इस बैठक में स्वास्थ्य बीमा योजना की भी शुरुआत किए जाने पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को निजी अस्पतालों में 30 हजार रुपए तक का इलाज पहले से ही हो रहा है, जिसके लिए स्मार्ट कार्ड भी बनाए जाने की सुविधा शुरु की जा रही है, लेकिन अब इसका लाभ राज्य के कर्मचारियों को भी मिलेगा, अब राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ नागरिकों को कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा।
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का मास्टर स्ट्रोक, 17 OBC जाति दलित में शामिल
रिंबर्समेंट के लिए नहीं करना होगा इंतजार
मौजूदा समय में राज्य कर्मचारियों को इलाज कराने के लिए अपने पैसे खर्च करने होते थे जिसके बाद उन्हें इसका रिंबर्समेंट मिलता था, जिसमें कई तरह की धांधली की बातें भी सामने आती थी। लेकिन माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद धांधली पर रोक लगाई जा सकती है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें देश के सभी अहम अस्पताल जोड़े जाएंगे। सरकार की इस योजना का लाभ तीन लाख संविदा कर्मचारियों, 16.5 लाख राज्य कर्मचारियों, 10.5 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
दलित कार्ड भी खेला
कैबिनेट की बैठक में अखिलेश यादव ने 17 ओबीसी जातियों को एससी में विलय करने का भी फैसला लिया है, जिसे सियासी चश्मे से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फैसले के जरिए अखिलेश दलित वोटों को अपनी ओर करने की कवायद करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications