RLD को बड़ा झटका, X पर मैसेज लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने छोड़ी पार्टी, लोगों ने पूछा- मलाई रास नहीं आई?
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी का भारतीय जनता पार्टी के साथ आना उनके पार्टी के नेताओं को ही रास नहीं आ रहा है। भले ही आरएलडी एनडीए गठबंधन से जुड़कर सीटें जितने में सफल हुई। लेकिन पार्टी के कुछ नेता अभी भी खुश नहीं हैं।
यही कारण है कि कुछ लोग एनडीए गठबंधन में जुड़ने के बाद ही पार्टी छोड़कर अलग हो गए थे तो कुछ लोग चुनाव जीतने के बाद भी पार्टी छोड़कर अलग हो रहे हैं। अब राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है।

भूपेंद्र चौधरी द्वारा इसका ऐलान सोशल साइट एक्स पर किया गया। उन्होंने एक पर लिखा है कि "इन सालों में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं - कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह - सहयोग और सम्मान का मैं आभारी रहूंगा। भारी मन से आज मैं राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूं ! जय जवान जय किसान"
भूपेंद्र चौधरी के पार्टी छोड़ने के पीछे का क्या कारण है अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन भूपेंद्र चौधरी द्वारा सोशल साइट पर पार्टी छोड़ने का ऐलान किए जाने के बाद कई लोगों द्वारा कमेंट किया जा रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि काफी मेहनत करने के बाद अब जब पार्टी सत्ता में आ गई और मलाई खाने का वक्त आया तो आप पार्टी से इस्तीफा क्यों दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा है कि क्या मलाई रास नहीं आई। इसी तरह अमित यादव नामक के यूजर ने लिखा है कि "मलाई खाने के वक्त पार्टी छोड़ रहे हो कम से कम प्रशांत के साथ ही छोड़ देते। देर आए दुरुस्त आए।"
फिलहाल बात कुछ भी हो लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव बीत जाने और गठबंधन के साथ पार्टी सत्ता में आ जाने व आरएलडी के प्रमुख को मंत्री बनाए जाने के बाद भी पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे हैं। यही कारण है कि आरएलडी के नेता धीरे-धीरे पार्टी से दूरी बना रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications