उपचुनाव की हार के बाद योगी आदित्यनाथ ने 37 IAS का ट्रांसफर किया, गोरखपुर के डीएम भी बदले

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के बाद मतगणना के दौरान जिस तरह से गोरखपुर के डीएम सुर्खियों में आए थे उसका उन्हे खामियाजा भुगतना पड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला का तबादला कर दिया है। शुक्रवार को योगी सरकार ने उपचुनाव के नतीजे आने के बाद प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसके तहत 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमे ना सिर्फ गोरखपुर के डीएम शामिल हैं बल्कि 16 जिलों के डीएम और चार मंडलों के आयुक्त का भी तबादला किया गया है।

yogi

योगी आदित्यनाथ ने बरेली, पीलीभीत, बलिया, हाथरस, गोरखपुर, महाराजगंज, सोनभद्र, चंदौली, अमरोहा, हापुड़, बलरामपुर, भदोही, चित्रकूट, आजमगढ़, अलीगढ़ के डीएम का तबादला किया है। इन सभी डीएम को नई तैनाती दी गई है। गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला को तबादला करके उन्हें देवीपाटन भेज दिया गया है और मंडलायुक्त बनाया गया है। इससे पहले सपा सरकार के दौरान राजीव रौतेला रामपुर में अवैध खनन से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में आए थे, जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ काफी तल्ख टिप्पणी की थी।

आपको बता दें कि उपचुनाव की मतगणना के दौरान राजीव रौतेला उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब 9 राउंड की गिनती होने के बाद भी सिर्फ एक ही राउंड के आंकड़े सामने किए गए थे और डीएम ने तमाम मीडियाकर्मियों को मतगणना केंद्र के भीतर जाने से रोक दिया था। डीएम के इस फैसले के बाद काफी विवाद हुआ था। उनपर भाजपा की मदद करने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद सपा नेता ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+