वाराणसी: बीएचयू के वीसी को बनाया महिषासुर, मां दुर्गा कर रही मर्दन

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के कैम्पस में छात्राओं पर हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की घटना का आक्रोश अब वाराणसी के नवरात्रि में सजे दुर्गा पूजा पंडालों तक पहुंच गया है। इस घटना की निंदा तमाम राजनैतिक पार्टियों से लेकर सभी समाजिक संगठन कर रहे है। बनारस के दुर्गा पूजा पंडाल में वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी को महिषासुर राक्षस के रूप में दिखाकर दुर्गापूजा मनाने वाले अपना विरोध जता रहे है।

वीसी पर व्यंग्य का ये नायाब तरीका

वीसी पर व्यंग्य का ये नायाब तरीका

दअरसल वाराणसी के जगतगंज की दुर्गा पूजा समिति, दशहरा झांकी के लिए सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में मशहूर है। यहां झांकी के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बेटियों को पिटवाने का आरोप झेल रहे बीएचयू के कुलपति जीसी त्रिपाठी को यहां महिषासुर राक्षस का रूप दिया गया है।

जगतगंज का पूजा पंडाल मशहूर

जगतगंज का पूजा पंडाल मशहूर

वनइंडिया से बात करते हुए यह झांकी के दर्शन करने आई दीपा ने बताया कि हम हर साल यहां माता दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में इस बार की झांकी पूरे भारत में अनोखी है। बनारस के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर व्यंग्य कसते हुए पूजा समिति ने बेटियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर महिषासुर के स्थान पर वीसी साहब को बैठाया है जो सही है।

बीएचयू के कुलपति का माता कर रही मर्दन!

बीएचयू के कुलपति का माता कर रही मर्दन!

यही नहीं पूजा पंडाल में जीसी त्रिपाठी के चेहरा लगे महिषासुर के नीचे बकायदा ये भी लिया गया है कि निर्दोष छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले बीएचयू के कुलपति का माँ दुर्गा मर्दन कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+