BHU Violence: योगी सरकार ने विपक्ष के सिर फोड़ा ठीकरा, घटना को पहले से प्रायोजित बताया
लखनऊ। वाराणसी में जिस तरह से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हिंसा हुई और छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, उसके बाद योगी सरकार ने इस पूरी हिंसा के पीछे विपक्ष का हाथ बताया है। योगी सरकार ने बीएचयू के भीतर हुई हिंसा के लिए विपक्ष पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए विपक्ष जिम्मेदार है, विपक्ष पर विश्वविद्याल का माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगाया है।

विपक्ष बौखलाया है
योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया है कि विपक्षी इस बात से बौखलाया हुआ था कि लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मैं मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि हमारे साथ राजनीति करें लेकिन संस्थान के माहौल को खराब नहीं करे, वहां धरना और प्रदर्शन करके संस्थान के माहौल को खराब करने की कोशिश नहीं करे।
पूरी घटना पहले से प्रायोजित थी
श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया है कि बीएचयू में हुई घटना के लिए बाहरी लोग भी जिम्मेदार हैं, ऐसा लगता है कि जैसे यह पूरी घटना पहले से ही पूरी तरह से प्रायोजित थी, क्योंकि छात्रों ने खुद से पत्थर और पेट्रोल बम नहीं फेंके थे, अपने ही विश्वविद्यालय में ऐसा क्यों करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग छात्रों के कंधे पर बंदूकर रखकर राजनीति करना चाहते हैं उनकी भी पहचान की जाएगी। साथ ही जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications