BHU में अब विदेशी छात्र से रैगिंग का मामला बना विवाद की वजह

सीनियर्स उनके साथ मारपीट की ये घटना लगातार पिछले दो दिनों से करते आ रहे थे, जहां कुछ और सीनियरों ने उसे बचाया तो उनके साथ भी ये छात्र मारपीट करने लगे।

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिनों छेड़खानी के बाद शरू हुए कैंपस विवाद में अब विदेशी छात्र के साथ रैगिंग और एसॉल्ट का मामला सामने आया है। जब बीए फस्ट ईयर के फिजी के रहने वाले मुनीश त्रिफील नाम के विदेशी छात्र ने अपने ही फैकल्टी के सीनियर्स छात्रों पर आरोप लगाया है। सीनियर्स उनके साथ मारपीट की ये घटना लगातार पिछले दो दिनों से करते आ रहे थे, जहां कुछ और सीनियरों ने उसे बचाया तो उनके साथ भी ये छात्र मारपीट करने लगे। मामला 13 अक्टूबर का है जब बीए द्वितीय वर्ष के कुछ छात्रों ने बीएचयू के मैत्री जलपान गृह के पास इन से मारपीट की। पीड़ित विदेशी छात्र की तरफ से बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड को लिखित शिकायत दी गई है। बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड की तरफ से कंप्लेन लेटर को लंका थाने पर भेजा गया है।

छात्र ने यूनवर्सिटी प्रशासन से की शिकायत

छात्र ने यूनवर्सिटी प्रशासन से की शिकायत

दरसअल फिजी के पीड़ित विदेशी छात्र मुनीस क्रिसल ने अपने ही फैकेल्टी के सीनियर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ छात्रों के रैगिंग में असफल रहने पर मैत्री जलपान के पास लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास पर उसे पकड़ लिया और हॉकी-डंडे से उसे पीटने की तैयारी में थे कि तभी कुछ सीनियरों ने उसे बचाया। पीड़ित ने कहा कि अज्ञात छात्रों के खिलाफ उसने प्रॉक्टोरियल बोर्ड और दूतावास में शिकायत की है।

'जानबूझकर किया गया हमला'

'जानबूझकर किया गया हमला'

मुनीस का कहना था कि वो किसी का नाम तो नहीं जानता लेकिन यही उन्हें देखेगा तो पहचान जाएगा। यही नहीं मुनीस ने बताया कि ये सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से उसके साथ किया गया है। वो तो अच्छा था कि जो लोग उन्हें मारने आए थे वही कुछ और भी सीनियर थे। जिन्होंने उसे बचा लिया इसकी लिखित शिकायत उसने प्रॉक्टोरियल बोर्ड और थाना लंका से किया है।

क्या कहती है पुलिस?

क्या कहती है पुलिस?

वहीं इस पूरे मामले पर लंका थाने के इंचार्ज संजीव मिश्र ने OneIndia को बताया कि रविवार को BHU के प्रॉक्टोरियल बोर्ड और फिजी के स्टूडेंट मुनीस क्रिसिल की ओर से शिकायत दर्ज कराई की उसके ही संकाय के कुछ सीनियर स्टूडेंटों ने उसे असॉल्ट करने की कोशिश की है। जिस पर उसने FIR दर्ज किया था वहीं पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+