Bhojpali Baba: राम मंदिर बनाने तक शादी ना करने की खाई थी कसम, Ayodhya से अब आया लेटर
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर उद्घाटन के साथ मंदिर के लिए संघर्ष और योगदान के भी याद किया जा रहा है। ऐसे में चर्चा है भोजपाली बाबा (Bhojpali Baba) की है, जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट ने निमंत्रण भेजा है। दरअसल भोपाली बाबा ने राम मंदिर निर्माण होने तक शादी ना करने का फैसला लिया था। बाद में अपना परिवार त्यागकर वे संत बन गए।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर के लिए 500 सालों तक यूं संघर्ष नहीं चला। इसमें हजारों लाखों कारसेवकों ने अपने जीवन समर्पित कर दिया। मध्यप्रदेश के भोजपाली बाबा उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने 32 साल पहले एक कठोर संकल्प लिया, जिसके चलते उन्हें अपना परिवार छोड़ना पड़ा। भोजपाली जब 21 के थे, तब श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर संकल्प लिया था। उन्होंने ठान ली थी कि जब तक मंदिर नहीं बनेगा तब तक वे अविवाहित रहेंगे।

भोपाल के रहने वाले हैं बाबा भोजपाली
भोजपाली बाबा मूल रूप से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। वे अच्छे खासे पढ़े लिखे हैं। उन्होंने दर्शन शास्त्र और एक अन्य विषय में MA करने के साथ ही उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। भोजपाली बाबा का परिवार संघ की पृष्ठभूमि का है। बचपन से ही उन्होंने देश भक्ति के लिए कार्य किए हैं। मध्य प्रदेश से 1992 में भोजपाली बाबा कारसेवकों के साथ अयोध्या आ गए थे।
कहां हैं भोजपाली?
पिछले एक दशक से भोजपाली बाबा बैतूल के मिलानपुर गांव में हैं। वे यहां मंदिर में पूजा पाठ का काम करते हैं। वे विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री हैं और सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। उनका नाम उस लिस्ट में शामिल है, जिसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भेजा है। बता दें कि वर्षों संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण और भगवान रामलला को उनके जन्मस्थान पर विराजते देखना करोड़ों रामभक्तों और कारसेवकों को सपना था, जिसे भोजपाली बाबा समेत कारसेवकों में शामिल कई संत देखेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट से न्यौता मिलने के बाद भोजपाली बाबा काफी खुश हैं, वे बेसब्री से उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होगा।












Click it and Unblock the Notifications