अम्बेडकर विवाद: गृह मंत्री अमित शाह को लेकर ये क्या बोल गए गोरखपुर के लोग
Bhimrao Ramji Ambedkar And Amit Shah Latest News In Hindi Gorakhpur: गृह मंत्री अमित शाह के बाबा भीम राव अम्बेडकर पर दिए बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। जगह - जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इसके साथ ही वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया जानी।
Recommended Video
नारायण दत्त पाठक कहते हैं कि अमित शाह जी ने जो बयान दिया है वह पूरी तरह गलत है। बाबा साहब हम सभी के आदर्श हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने पिछड़े वर्ग के विकास के लिए बहुत कुछ किया है।

प्रशांत कुमार कहते हैं कि यह बयान दर्शाता है कि बीजेपी के डीएनए में दलितों, पिछड़ों और गरीबों के लिए जहर भरा हुआ है। बीजेपी संविधान में जो हम हमें मिला है उसे भी छीनना चाहती है। ये दलितों से नफरत करते हैं।
UP News: बिजली बिल से छुटकारा! सीएम योगी की इस योजना का उठाए लाभ, बस करना होगा यह काम
भास्कर चौधरी कहते हैं कि अमित शाह जी समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें क्या कहना चाहिए। उनका संतुलन बिगड़ गया है। बाबा साहब दलितों, शोषितों , महिलाओं, गरीबों के लिए मसीहा रहे हैं। हमारे भगवान अम्बेडकर ही हैं।
सतीश चंद सिंघम कहते हैं कि अमित शाह जी ने जो अपमानजनक शब्द का प्रयोग बाबा साहब के लिए किया है, वह निंदनीय है। इसके लिए उन्हें माफी मांगना होगा। पद से इस्तीफा देना होगा।
अरस्तू कहते हैं कि उनका बयान यह दर्शाता है कि उनका संतुलन खराब हो चुका है। बाबा साहब ने जिस संविधान का निर्माण किया और जिस संविधान की वजह से अमित शाह इतने बड़े पद पर पहुंचे उनको यह भी ध्यान नहीं। इसके खिलाफ हम लड़ाई लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications