Bhanvi Singh का आरोप, राजा भैया के पास अवैध और घातक हथियारों का जखीरा, पीएमओ से की शिकायत

Bhanvi Singh: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला है। बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस बार भी राजा भैया को लेकर ही शिकायत किया है।

भानवी सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति के पास खतरनाक और अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा है। इनमें कुछ हथियार ऐसे भी हैं जो आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। यही वजह है कि उन्होंने सीधे पीएमओ से मदद की गुहार लगाई।

bhanvi singh complaint to pmo

इस मामले पर पीएमओ ने भी संज्ञान लिया और शिकायत गृह मंत्रालय को भेज दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब मंत्रालय जांच करेगा और पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा। शिकायत के बाद एक बार फिर राज भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह की चर्चा शुरू हो गई है।

गोली चलाने का आरोप और बच्ची की जान पर खतरा

भानवी सिंह ने शिकायत में लिखा है कि राजा भैया ने कई बार उन्हें धमकाया और उनके लाइसेंसी हथियार भी छीन लिए। उनका यह भी दावा है कि एक मौके पर कमरे के अंदर गोली चलाई गई जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बची।

उन्होंने कहा कि राजा भैया के पास नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल और ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल जैसे हथियार हैं। भानवी का आरोप है कि ऐसे हथियार किसी भी वक्त जन सुरक्षा को चुनौती दे सकते हैं।

पहले भी सीबीआई तक पहुंची थीं

यह पहला मौका नहीं है जब भानवी सिंह ने आवाज उठाई हो। इससे पहले भी वह पूरे मामले की जानकारी सीबीआई निदेशक को दे चुकी हैं। उन्होंने वहां भी साफ कहा था कि यह मुद्दा केवल पति-पत्नी का विवाद नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

उनका कहना है कि उनके आरोपों की गंभीरता को समझते हुए इसे उच्च स्तर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने पीएमओ से भी यही उम्मीद जताई है कि न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

राजघराने से ताल्लुक रखती हैं भानवी सिंह

भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं और 1974 में जन्मीं। उन्होंने बस्ती और लखनऊ से पढ़ाई पूरी की। 1995 में उनकी शादी राजा भैया से हुई, जो भदरी रियासत से आते हैं।

दोनों के चार बच्चे हैं। हालांकि, कुछ सालों से रिश्तों में तनाव बढ़ता गया और भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने घर में अलग रहने लगीं। वहीं राजा भैया लगातार प्रतापगढ़ की राजनीति में सक्रिय बने रहे।

यह भी बता दें कि भानवी सिंह ने नवंबर 2022 में दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मानसिक प्रताड़ना दी। इसी आधार पर उन्होंने शादी खत्म करने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+