भदोही में बड़ी हलचल, सपा ने बाहुबली विजय मिश्रा के कुनबे को किया पार्टी से बाहर
अंदरखाने से बाहुबली को संगठन का लाभ मिल रहा था। इस कारण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बाहुबली के पूरे कुनबे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
भदोही। टिकट न मिलने से बागी हु्ए ज्ञानपुर विधायक बाहुबली विजय मिश्र से नाराज सपा ने उनके पूरे कुनबे को पार्टी से निकाल दिया है। वहीं, कार्यकारिणी को भी भंग कर दी। वहीं, बागी होने के बाद बाहुबली निषाद पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर सपा को हराने का ऐलान किया है।

बाहुबली परिवार को निकाले जाने की ये है वजह
बता दें कि अंदरखाने से बाहुबली को संगठन का लाभ मिल रहा था। इस कारण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बाहुबली की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र, उनके बेटे ज्ञानपुर के ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, डीघ की ब्लॉक प्रमुख नीता स्वर्णकार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रानी सोनकर, सपा के जिला महासचिव रजित यादव, ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कल्लूराम यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बड़ी बात ये है कि अभी तक विजय मिश्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गयी। सपा प्रवक्ता का कहना है कि इस ओर भी जल्द की कार्रवाई की जायेगी।
बाहुबली को टक्कर देने के लिए सपा ने झोंकी ताकत
बाहुबली विजय मिश्रा को टक्कर देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी को छोड़ जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। साथ ही एक नयी टीम को भदोही भेजा है जो चुनाव प्रबंधन का काम देखेंगी। इसमें जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, संयोजक ओम प्रकाश यादव, सदस्य के रुप में ज्ञानपुर प्रत्याशी ज्ञानपुर रामरती बिंद, भदोही जाहिद बेग, औराई प्रत्याशी मधुबाला पासी, महिला सभा की अध्यक्ष, विजय यादव पूर्व जिलाध्क्ष, यूथ बिग्रेड, प्रदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष , विकास यादव, ब्लॉक प्रमुख, रामयज्ञ पाल, शैलेश सिंह, शोभनाथ यादव, कमलाशंकर बिंद, नंदलाल गुप्ता, अरुण मौर्या, युवा संगठन के चारों जिलाध्यक्ष को रखा है। ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: वाराणसी: अखिलेश के मंत्री के पास नहीं है डिग्री, ना कोई मेल आईडी, पर शिक्षित हैं












Click it and Unblock the Notifications