Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhadohi Result: दो फूलों के बीच हुआ महामुकाबला, अंत में 'कमल' ने मारी बाजी, जानिए कैसे बिगड़ा भदोही का समीकरण

Bhadohi Lok sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूर्वाचल की भदोही लोकसभा सीट पर भी काफी कांटे की लड़ाई देखने को मिली। यह उत्तर प्रदेश की इकलौता लोकसभा सीट थी जहां गठबंधन ने टीएमसी से उम्मीदवार उतारा था।

इंडिया गठबंधन के तहत यह लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई थी लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दे दी और यहां से तृणमूल कांग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी को टिकट दिया था।

bhadohi-result-a-great-fight-between-two-flowers-in-the-end-kamal-won

इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद डॉक्टर रमेश बिंद का टिकट काट दिया तथा उनकी जगह पर डॉक्टर विनोद बिना को चुनाव मैदान में उतार दिया। ऐसे में भाजपा सांसद डॉ रमेश बिंद ने बगावत कर ली और मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े।

काफी देर तक चलती रही कांटे की टक्कर: इस लोकसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी और भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर विनोद कुमार बिंद के बीच काफी देर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली।

हालांकि बाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद बिना ने 441072 वोटो से जीत हासिल कर ली। डॉ विनोद बिना को कुल 459982 वोट मिले, वहीं ललितेश पति त्रिपाठी को 415910 वोट मिले। वहीं बसपा के प्रत्याशी हरिशंकर 155053 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव चिन्ह के चलते भटके मतदाता: बताया जा रहा है कि इस लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन द्वारा यदि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के टिकट पर ललितेश पति त्रिपाठी को चुनाव लड़ाया गया होता तो वह चुनाव जरूर जीत जाते।

राजनीतिक जानकारों द्वारा बताया गया कि ललितेश पति त्रिपाठी के चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण चुनाव चिन्ह रहा। टीएमसी का चुनाव चिन्ह घासो के बीच दो फूल को लोग समझ नहीं पाए जबकि वे कमल का फूल, हाथ का पंजा और साइकिल चुनाव निशान से पहले से परिचित थे।

कहा जा रहा है कि इसी के चलते ललितेश पति त्रिपाठी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल इस लोकसभा सीट को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि दो फूलों के बीच टक्कर में कमल का फूल जीत हासिल किया है। चट्टी चौराहे पर लोग ललितेश पति त्रिपाठी के हर और डॉ विनोद बिना के जीत की चर्चा करते देखे गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+