भोलेनाथ के लिए गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िये हादसे का शिकार, 4 की हालत गंभीर

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भिंड से श्रृंगीरामपुर गंगाजल लेने जा रहे कांविड़यों से भरी ट्राली छिबरामऊ के पास पलट गई। महाशिवरात्रि के पहले हुए इस हादसे में भोलेनाथ के 15 भक्त (कांवड़ियें) घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 before mahashivratri tractor accident 15 injured in kannauj

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर के पास रविवार सुबह अचानक कांवड़ियों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मानर गांव से गंगाजल लेने श्रृंगीरामपुर जा रहे 30 कांवड़िए सवार थे। हादसे के बाद चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने ट्राली में दबे सभी कांवड़ियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानर गांव निवासी गुलशन, रानू, दीपक, गोलू, शशि, छोटू व गोपाल को नगला दिलू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक लालू, संदीप, धीरेंद्र व दिलीप को फर्रुखाबाद स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+