Bareilly Violence Update: ठाएं-ठाएं एनकाउंटर, दामाद की बारात, और ढह गया बरेली हिंसा के तौकीर रजा का साम्राज्य

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में IMC नेता मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इस मामले में तौकीर रजा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद बरेली पुलिस ने यह कार्रवाई और तेज कर दी है।

दामाद मोहसिन रजा गिरफ्तार और घर पर बुलडोजर

इसी क्रम में मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके घर और रिसॉर्ट पर भी छापेमारी की। बरेली नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ मोहसिन रजा के घर पहुंची और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की।

Bareilly Violence

'I Love Muhammad' विवाद के बाद हिंसा भड़की

यह हिंसा 'I Love Muhammad' विवाद के बाद जुमे की नमाज के बाद भड़की थी। मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को लोगों से जुटने का आह्वान किया था। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मैरिज लॉन और चार्जिंग सेंटर सील

मोहसिन रजा का मैरिज लॉन सील कर दिया गया है। नगर निगम की टीम ने उसके घर पर बने अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर को भी तोड़ दिया, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

उपद्रवी ताजिम का एनकाउंटर

बरेली में हिंसा फैलाने के बाद फरार हुआ उपद्रवी ताजिम का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस एनकाउंटर में ताजिम के पैर में गोली लगी जिसके बाद बरेली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

62 गिरफ्तार, 150 करोड़ की संपत्ति जब्त

बरेली हिंसा मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में मौलाना तौकीर रजा, उनके करीबी डॉ. नफीस और नदीम को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। पुलिस ने तौकीर रजा के करीबियों की करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और उनकी बेनामी संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

हिंसा की साजिश और व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा

पुलिस पूछताछ में तौकीर रजा के करीबी नदीम ने बताया कि मौलाना मुसलमानों के रहनुमा बनना चाहते थे और राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए हिंसा की साजिश रची गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि हिंसा से एक रात पहले IMC का व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय था। नदीम ने 55 लोगों से संपर्क कर करीब 1600 लोगों को जुटाया, जिन्होंने खलील स्कूल तिराहे और पिर श्यामगंज इलाके में हंगामा किया।

नफीस की गिरफ्तारी और दुकानों पर कार्रवाई

IMC के राष्ट्रीय महासचिव और तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पहले भी उन्होंने एक इंस्पेक्टर को हाथ काटने की धमकी दी थी। नगर निगम ने उनकी तीन दर्जन से ज्यादा दुकानों को सील कर दिया है।

आपत्तिजनक सामग्री और फर्जी दस्तावेज बरामद

पुलिस ने तौकीर रजा के घर की तलाशी में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। वहीं, नदीम पर आरोप है कि उसने फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र जारी किए और पुलिस से छीने गए वायरलेस सेट का इस्तेमाल कर पुलिस की मूवमेंट पर नजर रखी।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच की मांग की

इस बीच, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के नेतृत्व में डीआईजी से मिला। उन्होंने मांग की कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न हो और केवल निष्पक्ष जांच के आधार पर ही कदम उठाए जाएं।

29 उपद्रवी जेल भेजे, इंटरनेट सेवा बहाल

बरेली प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी के आधार पर 10 मुकदमे दर्ज किए हैं और 29 उपद्रवियों को जेल भेजा है। शहर में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है, लेकिन पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+