बरेली: अखिलेश का उड़नखटोला देखने के लिए सपाइयों ने बना दी लाल चटनी, तस्वीरें

सपाईयों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था एक बार में ही फेल हो गई।

बरेली। यूपी में बरेली के फरीदपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में सपाइयों पर ऐसी दीवानगी देखने को मिली जो आमतौर पर कम देखने को मिलती है। सपाईयों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था एक बार में फेल हो गई। जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन उड़नखटोला से हुआ वेसे ही सपा समर्थकों ने मीडिया गैलरी को ख़त्म कर दिया। मुख्यमंत्री के जनसभा को कवरेज करने आये कई संस्थानों को सपाइयों के धक्का-मुक्की के चलते परेशानी आई। लोगों को बैठने कुर्सियों पर सपाइयों ने कब्ज़ा कर लिया। मजबूरन लोगों को खड़े होकर अपना काम करना पड़ा। जनसभा में तैनात पुलिस बल पर आम लोगों की तरह मौन दिखा।

बरेली: अखिलेश का उड़नखटोला देखने के लिए सपाइयों ने बना दी लाल चटनी, तस्वीरें

बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जैसी ही अपना भाषण ख़त्म किया वेसे ही लोग अखिलेश के साथ उनके उड़नखटोले को देखने के लिए आतुर हो गए। लोगों ने उड़नखटोले को देखने के लिए मैदान में पड़ी कुर्सियों का सहारा लिया। लोगों में कुर्सियों पर खड़े होने की होड़ लग गई जब बात नहीं बनी तो तोड़ना शुरू कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को अपनी छठवीं रैली बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा में की। सीएम फरीदपुर में आयोजित रैली में जुटी भीड़ को देखकर गदगद नजर आये। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बसपा, भाजपा को जमकर घेरा।

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर स्कैम शब्द पर राजनीति की नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि स्कैम का मतलब है सेव दि नेशन फ्रॉम अमित शाह एंड एम का मतलब आप जानते ही हो। इस तरह उन्होंने मोदी और मायावती पर एक ही तीर से दोहरा निशाना साधा। वहीं सीएम् ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो कांग्रेस को गठबंधन में ज्यादा सीट देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी बड़े दिल वाले हैं, कभी कंजूसों की दोस्ती ज्यादा दिन चलते देखी है। सीएम ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि लोग कह रहे हैं कि ये दो कुनबों की दोस्ती है, लेकिन ये दो नए नेताओं की दोस्ती है, जो उत्तर प्रदेश और देश को नई दिशा की और ले जाने का काम करेगी। ये भी पढे़ं: Video-अखिलेश बने रईस के शाहरुख, पीएम मोदी पुलिसवाले के दबंग अंदाज में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+