VIDEO: घर पहुंचा पति तो प्रेमी की बाहों में थी पत्नी, कुल्हाड़ी से काट शव जंगल में फेंका
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाषनगर थाना इलाके के बिरिया नारायणपुर गाँव में देर रात राम सिंह कश्यप नाम के व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी धर्मवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

हत्या के आरोपी धर्मवीर के अनुसार देर रात जब वह अपने घर पहुंचा तो मृतक राम सिंह उसकी पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था इसी बात पर धर्मवीर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव की पहचान मिटाने को पास के जंगल में फेंक दिया। मृतक के पिता के अनुसार उसके बेटे की हत्या के पीछे उसके पास रखे बीस हजार रूपये है जो उसको मिले थे। इन रुपयों को आरोपी और उसके साथियों ने देख लिया था। रुपयों की लालच में उसकी हत्या कर दी गई और पैसे छीन लिए गए जबकि पुलिस इस हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी और मृतक के अवैध सम्बन्धों को ही वजह बता रही है। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी के साथ ही उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications