होमगार्ड निकला वाहन चोर गिरोह का मास्टर माइंड, 8 लोग गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने वाहन चोर के ऐसे गिरोह का का खुलासा किया है जिसका सरगना एक होमगार्ड था। पुलिस ने इस गिरोह से चोरी की 19 दो पहिया बरामद किए है साथ ही होमगार्ड सहित 8 लोगो को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए वाहन चोरों पर बरेली के कई थानों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक़ यह गिरोह पहले वाहन खड़े स्थान की रेकी करता था और मौका पाते ही गाड़ी का ताला खोलने के लिए मास्टर की प्रयोग कर वाहन लेकर फरार हो जाते थे।

bareilly homeguard was the leader of bike thief gang arrested

पिछले कुछ माह से बरेली पुलिस गाड़ी चोरी की घटना को लेकर परेशान थी। पकड़े गए अभियुक्तों ने वाहन चोरी की घटनाओं को स्वीकार करने के साथ यूपी के कई जिलों से वाहन चोरी की बात कही है। पकड़े गए वाहनों में 14 मोटर साइकिल 5 स्कूटी हैं। पकड़े गए एक अभियुक्त ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले एरिया से मोटर साइकिल चुराते हैं। इस काम मे होमगार्ड वेद प्रकाश मुख्य भूमिका निभाता है।

उसका यह भी कहना है कि वेद प्रकाश पकड़े जाने पर पुलिस से बचाने की बात कहकर गाड़ी चोरी करवाता था। पकड़े गए लोगो मे थाना बारादरी के मोहन कश्यप, असीर , जुबिन सिंह, गिरीश, वेद प्रकाश, सर्वेश कश्यप, साजिद, फिरोज हैं। एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार के अनुसार पुलिस ने एक सूचना के आधार पर वाहन चोर गिरोह को पकड़ा गया है। यह गिरोह फर्जी कागजात तैयार कराके गाड़ियों को बेच देता था।

वहीं इस गिरोह में शामिल होमगार्ड शहर के कई जगहों पर रेकी कर अपने अन्य साथियों को गाड़ी खड़े होने की जगह के साथ वाहन के मालिक के बारे मे जानकारी देता था। गिरोह के सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले के खुलासे से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+