कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर मुंह बोले भाई ने 9वीं की छात्रा से किया रेप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंह बोले भाई ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

bareilly: class 9th student raped by his villager

मामला बरेली थाना क्षेत्र का है। 9वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि अपने पिता से लड़कर घर छोड़कर जा रही थी तभी रास्ते में उसे उसका मुंह बोला भाई अमित कनौजिया मिल गया। पीड़िता ने बताया कि अमित उसे अपने साथ स्टेशन रोड स्थित बरेली होटल ले गया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया और फिर उसके साथ रेप किया। छात्रा ने बताया की बाद में जब उसे होश आया तो वो अमित के साथ केसरपुर गई। पीड़िता ने बताया कि अमित ने अपने दोस्त आकाश से उसे उसके घर भिजवा दिया।

पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अमित के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+