मुस्लिम महिलाएं बारातियों के साथ ना लें सेल्फी, आलाहजरत ने जारी किए ऐसे कई फतवे

बरेली। दुनिया भर के सुन्नी मुसलमानों को अपने फतवे से रास्ता दिखाने वाली दरगाह आलाहजरत ने फिर से मुस्लिम महिलाओं को लेकर कई फतवे जारी किए हैं। दरगाह से जारी फतवे में मुस्लिम शादियों के दौरान महिलाओं के लिए कुछ एहतियात बरतने को कहा गया है। महिला वेटर द्वारा खाना परोसने, गैरमर्द के सामने नाचने जैसे कई सवाल दरगाह से किए गए थे, जिसके जवाब में दरगाह आलाहजरत की ओर से फतवा जारी किया गया है।

दरगाह आलाहजरत ने जारी किए फतवे

दरगाह आलाहजरत ने जारी किए फतवे

आलादरगाह के मुाबिक मुस्लिम शादियों में महिला वेटर का रखना, महिला वेटर द्वारा खाना परोसना, बारातियों के साथ सेल्फी लेना, बेपर्दा होकर गैरमर्द के सामने नाच गाना, फोटो खिंचाना और गैर शरई माना है। इस संबंध में दरगाह आलाहजरत से एक फतवा जारी हुआ है।

बख्तियार खां नाम के शख्स ने पूछा था सवाल

बख्तियार खां नाम के शख्स ने पूछा था सवाल

थाना सी.बी.गंज थाना क्षेत्र के गांव तिलियापुर के रहने वाले बख्तियार खां ने दरगाह से मुस्लिम शादियों में महिला वेटर द्वारा खाना परोसना, गैरमर्द के सामने नाचना और बारातियों के साथ सेल्फी लेना जैसे मुद्दे पर दरगाह से सवाल किया था। इस सवाल के जवाब में दरगाह आलाहजरत के मदरसा मंजरे इस्लाम के मुफ़्ती सय्यद कफील अहमद हाशमी, मुफ़्ती अफरोज नूरी बरेलवी ने शरीयत की रौशनी में जवाब दिया कि ऐसी बारात में नहीं जाना चाहिए, जहाँ गैर शरई में काम हुआ हो। ऐसी शादियों में आलिम इमाम को भी दूर रहना चाहिए।

फतवे को दुनियाभर के सुन्नी करते हैं फॉलो

फतवे को दुनियाभर के सुन्नी करते हैं फॉलो

बख्तियार खां ने बताया कि बरेली के एक शादी समारोह के दौरान देखा था कि कुछ मुस्लिम वेटर महिलाएं खाना परोस रही थीं। इसके बाद उन्होंने दरगाह के उलेमों से एक सवाल किया था। आलाहजरत के उलेमाओं ने पहले भी शादी में बैंड बाजा बजने पर निकाह नहीं पढ़ने की सिफारिस की थी। बरेली की दरगाह आलाहजरत से जारी हुए फतवे दुनिया भर के सुन्नी मुसलमान मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+