मां की शिकायत लेकर एएसपी ऑफिस पहुंची बच्ची, अपनी हेंडराइटिंग में लिखा लेटर
बरेली। एसएसपी दफ्तर पहुंची पांच साल की मासूम ने उस समय समय सबको आश्यर्च में डाल दिया जब मासूम अपनी मां से प्रताड़ित होकर अकेले ही एसएसपी में दफ्तर में शिकायत लेकर पहुंच गई और खुद अपनी हेंड राइटिंग में एसएसपी दफ्तर में सीओ फुटेला को एक तहरीर सौंपी। सीओ फुटेला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत महिला थाने से फोर्स बुलाया और बच्ची को पुलिस फोर्स के साथ बच्ची के घर भेजा। पुलिस ने परिवार को बच्ची को प्रताड़ित नहीं किए जाने की हिदायत दी।

बच्ची अरूज का आरोप है कि उसकी सौतली मां उसे और उसके पिता को प्रताड़ित करती है। उसके पिता ने दो शादी की है। उसकी सौतली मां अक्सर उसके साथ मारपीट करती है। एक बार उसकी माँ गला दबाकर मारने की कोशिश कर चुकी है। वही बच्ची के पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को लेने स्कूल गए है लेकिन उनकी बच्ची स्कूल से सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंच गई है। पुलिस ने उन्हें तुरंत उसे घर पहुंचने को कहा है। बच्ची के पिता ने यह भी हामी भरी उसकी मां उसे हमेशा प्रताड़ित करती है।












Click it and Unblock the Notifications