गांव के नाइयों ने बिगाड़ दिया हुलिया, भेदभाव पर कैंची खामोश

दुकानदार ने कुछ दिन पहले ही नई दुकान खोली थी जबकि गांव में एक समाज के लोगों की सेविंग और हेयर कटिंग करने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है...

संभल। संभल के फतेपुर समसोई गांव में छुआछूत के चलते एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। गांव के नाई से छुआछूत करने पर नाइयों ने मिलकर गांववालों को ऐसा सबक सिखाया की लोग अब अपने फैसले पर पछतावा कर रहे हैं।

2 महीने में बदल दिया हुलिया

2 महीने में बदल दिया हुलिया

मामला तब बढ़ा जब छुआछूत को लेकर कुछ लोगों ने नाई को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके विरोध में पूरे गांव के नाई आ गए और 2 महीने तक सभी ने अपनी-अपनी दुकाने बंद कर दी। बता दें की गांव में कुल 7 हेयर कटिंग की दुकाने थी और सभी के बंद हो जाने से गांव वाले परेशान। यहां तक की गांव वालों को हजामत की खातिर गांव से काफी दूर जाना पड़ता। कई लोगों का तो नाइयों के इस फैसले ने हुलिया ही बदल दिया।

भेदभाव पर जब चली कैंची...

भेदभाव पर जब चली कैंची...

दरअसल इस गांव में लटूरी और सुरेश 3 महीने पहले महबूब की दुकान पर हेयर कटिंग कराने पहुंचे थे। दुकानदार ने कुछ दिन पहले ही नई दुकान खोली थी जबकि गांव में एक समाज के लोगों की सेविंग और हेयर कटिंग करने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है। आसिफ को इसकी जानकारी नहीं थी तो उसने हेयर कटिंग कर दी। जिसके बाद एक दूसरे समाज के लोगों ने आपत्ति जताई और आसिफ से इस समाज के लोगों की सेविंग और हेयर कटिंग न करने की सलाह दी। जिसके बाद आसिफ ने बात मान ली लेकिन 2 महीने पहले फिर आसिफ की दुकान पर उसी समाज से एक शख्स सेविंग कराने पहुंचा तो आसिफ ने सेविंग बनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया और फिर मारपीट हो गई।

भेदभाव पर ही जब कैंची हो गई खामोश?

भेदभाव पर ही जब कैंची हो गई खामोश?

इसके बाद वीरेश ने आसिफ के खिलाफ बहजोई थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तक बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। समाज का आरोप है कि हमारे साथ छुआछूत जैसी भावना रखी जा रही है। पीड़ित समाज के लोग विवाद पैदा न करें इसके लिए गांव के सभी दुकानदारों ने अपनी हेयर कटिंग की दुकान 2 महीने तक बंद कर दी। जिससे गांव में लोगों को कफी परेशानी हो रही है। इसके लिए ग्रामीणों को 12 किलोमीटर दूर चंदौसी, इस्लामनगर जाना पड़ रहा है या फिर कुछ लोग खुद से सेव कर रहे हैं नहीं तो भूत बनकर गांव में छुपे बैठे हैं!

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+