Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Barabanki News: बारिश, बस और गूलर का पेड़… राखी से पहले थम गई तीन बहनों की सांसें, सफर बना जानलेवा

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बीच हैदरगढ़-हरख मार्ग पर एक रोडवेज बस पर अचानक गूलर का पेड़ गिर गया। हादसे में तीन महिला शिक्षिकाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल होकर बस में ही फंस गए।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना हरख गांव के राजा बाजार के पास हुई। भारी पेड़ गिरने से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। चीख-पुकार के बीच लोग अपनी जान बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन बारिश ने राहत कार्य को धीमा कर दिया।

Barabanki News Rain bus and fig tree

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। जेसीबी मशीन और आरी की मदद से पेड़ काटने का काम शुरू हुआ। धीरे-धीरे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

मदद की बजाय वीडियो बना रहा था युवक

राहत कार्य के दौरान बस में फंसी एक महिला यात्री ने वहां मौजूद एक युवक पर गुस्सा जताया। युवक बस के अंदर फंसे लोगों का वीडियो बना रहा था। महिला ने कहा कि वीडियो की जगह पेड़ की डाल हटाने में मदद करते तो लोग जल्दी बच जाते।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भिजवाया। कई यात्री मामूली चोटों से बच गए, लेकिन इस हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत की बात सामने आई है।

मृतकों में तीन महिला शिक्षिकाएं

मृतकों में शिक्षा मल्होत्रा (53) और दो अन्य महिला शिक्षिकाओं की पहचान हो चुकी है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बस चालक भी शामिल है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पेड़ काफी विशालकाय और पुराना था। बरसात लगातार धीमे-धीमे होने के चलते पेड़ पर पानी जमा होने और के तना कमजोर हो जाने के कारण गुलर के पेड़ की डाल बस के ऊपर गिर गई। लोगों ने यह भी कहा कि बरसात के दौरान राहत और बचाव कार्य में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

फिलहाल हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और इस घटना में करने वाले लोगों और घायलों के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मरने वाले लोगों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+