'सर्जिकल स्ट्राइक' को लेकर UP में बैनर, केंद्र सरकार और सेना को दी गई बधाई
नई दिल्ली। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश के सभी प्रमुख सियासी दलों ने मोदी सरकार के समर्थन में आवाज बुलंद की थी। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए पता चला है कि सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई के बाद इसको लेकर कुछ बैनर उत्तर प्रदेश में लगे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया बैनर
बैनर में मोदी सरकार और सेना को बधाई दी गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारी में यूपी के सभी सियासी दल जुटे हुए हैं।
माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना की इस कार्रवाई को भुनाने की फिराक में है। शायद इसीलिए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर इस तरह के बैनर चुनाव की तैयारियों में जुटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लगाए हैं।
इस बैनर में भारतीय सेना के 28 सितंबर को एलओसी पार करके सर्जिकल स्ट्राइक की घटना जिक्र किया गया है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय सेना की तारीफ भी की गई है।
बैनर में सेना और सरकार की तारीफ
बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर दलबीर सिंह का एक बयान भी लिखा है, जो उन्होंने जम्मू-कश्मीर उरी सेक्टर में बेस कैंप पर हुए आतंकियों के हमले के बाद कही थी- हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे लेकिन वो बंदूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी, वक्त भी हमारा होगा बस जगह तुम्हारी होगी।
ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के नेता पवन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट (@Pawansh07) से ट्वीट किया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने इसे रिट्वीट किया।
बैनर में पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अन्य नेताओं की तस्वीरें हैं। माना जा रहा है कि ये बैनर बीजेपी के स्थानीय वालंटियर्स ने लगवाए हैं, जिससे वोटरों का विश्वास जीता जा सका।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications