यूपी में 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को सभी छुट्टियों को अगले एक महीने के लिए रद्द करने का फैसला लिया गया है। दरअसल आगामी त्योहार को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली, छठ पूजा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी आईपीएस प्रशांत कुमार ने एक सर्कुलर जारी किया है।

इस सर्कुलर में 8 अक्तूबर से 8 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर बैन लगा दिया गया है। यानि इस अवधि के बीच किसी भी पुलिसकर्मी को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।

up dgp

3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के साथ शुरू हो चुके त्यौहारी सीजन में देश भर में कई तरह के पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई महत्वपूर्ण उत्सव मनाए जाएंगे।

11 अक्टूबर को समाप्त होने वाले शारदीय नवरात्रि विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसमें नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसके बाद, राज्य में दशहरा और दिवाली जैसे अन्य प्रमुख त्यौहार मनाए जाएंगे, जिसके लिए सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त करने की आवश्यकता है।

इस दौरान छुट्टी के लिए केवल असाधारण परिस्थितियों में ही विचार किया जाएगा। तत्काल कारणों से छुट्टी लेने वाले पुलिसकर्मियों को उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इस निर्देश का उद्देश्य पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि त्योहारों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

इससे पहले, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) अमित वर्मा के आदेश के अनुसार, 13 अक्टूबर तक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिसकर्मियों पर छुट्टी पर इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए गए थे।

वर्मा ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों में छुट्टी की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए पुलिस उपायुक्त की सहमति की आवश्यकता होगी।

बता दें कि 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले मूर्ति विसर्जन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मूर्ति विसर्जन के तुरंत बाद 12 अक्टूबर को विजयादशमी या दशहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+