CM योगी ने दशहरा-मुहर्रम में डीजे-लाउडस्पीकर पर लगाया बैन

लखनऊ। यूपी में अब दशहरा और मुहर्रम में डीजे और लाउडस्पीकर का शोर नहीं सुनाई देगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दशहरे और मुहर्रम में डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया। सीएम योगी ने यह आदेश सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया।

CM योगी ने दशहरा-मुहर्रम में डीजे-लाउडस्पीकर पर लगाया बैन

हालांकि यह प्रतिबंध पूर्णरुपेण प्रतिबंध है। कुछ शर्तों का पालन करने पर थोड़ी अवधि के लिए डीजे या लाउडस्पीकर बजाने की छूट होगी। सीएम योगी ने इस मीटिंग में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की साथ ही उन्हें दशहरा और मुहर्रम के दौरान जुलूस के लिए अगल-अलग रास्ते बनाने के भी निर्देश जारी किए।

सीएम योगी ने इसके साथ ही बैठक में दुर्गा प्रतिमा और तजिया की ऊंचाई के संबंध में भी निर्देश जारी किए। अक्सर ये देखने को मिलता है कि मूर्ति या तजिया की ऊंचाई की वजह से कई इलाकों में धार्मिक तनाव उत्पन्न हो जाता है ऐसे में सरकार इस बार पूरी तरीके से एहतियात बरत रही है।

बता दें कि इस महीने के अंत में 30 सितंबर को दशहरे का पर्व है जबकि इसके ठीक अगले दिन 1 सितंबर को मुहर्रम है। ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि किसी अप्रिय घटना से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+