बलरामपुर: सोते हुए युवक की धारदार हथियार से की हत्या, दो मासूम बच्चे भी थे बिस्तर पर
इस दर्दनाक घटना के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Uttar Pradesh
oi-Arvind
By Arvind Kumar
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले से एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। जब युवक की हत्या की गई वह अपने कमरे में अपने दो मासूम बच्चों के साथ सो रहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि ये मामला कोतवाली क्षेत्र के कांदभारी ग्राम चूल्हाभारी का है। गांव के ही रहने वाले धर्मेंद वर्मा (35) पुत्र बच्चाराम की अज्ञात हमलावारों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। मृतक मध्यप्रदेश में रहकर पीओपी करने का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही घर आया था।
मृतक के पिता बच्चा राम के मुताबिक धर्मेन्द्र अपने कमरे में पत्नी सहित पांच वर्षीय बेटे और बेटी के साथ सोया हुआ था। सुबह लगभग चार बजे धर्मेंद्र की पत्नी रोजाना के काम के चलते कमरे से बाहर आ गई थी। वहीं, धर्मेंद को कमरे अकेले सोता देख हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, पत्नी का कहना है कि 'मेरे निकलने के कुछ देर बाद बच्चे रोते हुए आये और मुझे ऊपर ले गए तब मुझे घटना की जानकारी हुई।' वहीं, इस हत्या के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं अाई है। लेकिन, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है। Read Also: बर्थडे पार्टी में डांस नहीं करने पर दोस्त को डंडों से पीटकर मार डाला