बलिया: दस साल बाद खोए पति को मिलते ही करने लगी प्यार, ले आई घर लेकिन सच्चाई सामने आते ही उड़े होश
बलिया: महिला दस साल बाद मिले शख्स को समझ बैठी पति, घर लाने के बाद कोई और ही निकला
Ballia woman missing husband story new twist: उत्तर प्रदेश के बलिया की एक महिला के साथ आज जो हुआ लगा मानो कोई बॉलीवुड की फिल्म चल रही है। शनिवार को सुबह से इस महिला का रोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिखाया गया कि अस्पताल में बेटे का इलाज करवाने गई महिला को उसका 10 साल पहले खोया हुआ पति मिल गया लेकिन जिस शख्स को वो अपना पति समझ कर अपने घर ले आई तो वो कोई और निकला। आइए जानते है शुक्रवार की सुबह शुरू हुई इस रियल इमोशनल फिल्मी स्टोरी के अंत में क्या हुआ?

ये मामला बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवकली का है। बलिया के जिला अस्पाल में जानकी नाम की महिला इलाज करवाने अपने बेटे के साथ गई थी। जानकी को अस्पताल के बाहर एक बढ़ी हुई दाढ़ी और फटे-चिटे कपड़े में एक विक्षिप्त आदमी नजर आया।
विलख-विलख कर रोने लगी थी जानकी
10 साल पहले खोए पति को देखते ही जानकी देवी विलख-विलख कर रोने लगी और सामने बैठकर उसे अपना खोया हुआ पति बताते हुए प्यार करने लग। भिखारी की हालत में बैठे हुए उस शख्स को पति समझकर भावविभोर जानकी उसके उलझे बालों को साफ करते हुए उसे दुलराती रही।
जिसे पति समझकर घर ले गई वो निकला कोई और
उस शख्स को अपने पति मोतीचंद समझ कर अपने घर ले आई, घर जाने पर मोतीचंद के शरीर के निशान चेक किए गए तो पता चला वो मोतीचंद नही कोई और है। इसके बाद पुलिस के जरिए पता लगाया तो पता चला जिस शख्स को वो अपना पति मोतीचंद समझ कर अपने घर ले आई थी वो मोतीचंद नहीं बल्कि नगरा थाना क्षेत्र का राहुल निकला।
जानकी की बदौलत एक परिवार को मिला उसका खोया हुआ बेटा
इसके बाद गांव के प्रधान और कुछ लोगों ने राहुल के परिवार से संपर्क किया और उस परिवार को सालों पहले खोए हुए राहुल बेटे को सौंप दिया।
जानकी का हुआ ये हाल
राहुल के परिवार को तो जानकी देवी की बदौलत अपना खोया हुआ बेट मिल गया लेकिन जानकी को सालो बाद मिली खुशी पल भर में गम में बदल गई। उसके चेहरे पर फिर वो ही उदासी छा गई। जानकी रो-रो कर कहने लगी मेरी गलती से किसी परिवार को उसका बेटा और महिला को उसका खोया पति मिल गया। इसके साथ ही अपने खोए पति के लिए दुआ मांगने लगी कि भगवान करे वो भी किसी परिवार में ऐसे ही सही सलामत हों और मुझे जल्दी मिल जाएं।
जानें कब और कैसे खोया था जानकी का पति मोतीचंद
बलिया के देवकली निवासी जानकी देवी के पति का नाम मोतीचंद है जिसकी उम्र 45 वर्ष होगी, इन दोनों की शादी 21 साल पहले हुए थी। तीन बेटों का पिता मोतीचंद की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी जिसे बाद मोदीचंद्र वर्मा एक दिन अपने घर से निकला तो फिर कभी पता नही चला।
10 साल से पति की तलाश में भटक रही है जानकी
जानकी ने अपने रिश्तेदारों की मदद से अपने पति को खूब तलाशा लेकिन वो नहीं मिला। दिन रात कड़ी मेहतन करके अपने तीन बच्चों को पालती रही और अपने पति की तलाश में ज्योतिषी और तांत्रिक के दावे पर भरोसा कर अपनी गाढ़ी कमाई गवाती रही लेकिन उसे केवल हर जगह निराशा ही मिली और आज जब उस शख्स को देखा तो उसे अपना पति समझ बैठी।
लोगों के दिल को छू गया था ये बिछुड़े पति-पत्नी का मिलन
बेटे का इलाज करवाने जिला अस्पताल गई जानकी ने अस्पताल के सामने बिलकुल फटीचर हालत में बैठे शख्स का अपना पति समझ बैठी और उसके गले लगाने लगी तो कभी उसको प्यार करती रही। बिछड़े पति पत्नी के इस मिलन को देखकर वहां भीड़ एकत्र हो गई वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के दिल को छू गया और ये मिलन कई लोगों की आंखें नम कर गया।
इस लिंक पर देखें महिला का वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications