यूपी में ट्रेन पलटाने की साजिश, बलिया में ट्रैक पर रखे पत्थर, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
Ballia News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की साजिश हुई है। कानपुर, गाजीपुर और रामपुर के बाद इस बार यह साजिश बलिया में हुई है। यहां बलिया के बैरिया इलाके में शनिवार 28 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए गए। गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट ट्रेक पर पत्थर देख लिए और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। लेकिन, इंजन के कैटल गार्ड से पत्थर टकरा गया। ट्रेन की गति धीमी हो जाने की वजह से कैटल गार्ड से पत्थर टकराकर ट्रैक से हट गया। वहीं, अब लोग ट्रेन के लोको पायलट की तारीफ कर रहे है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह घटना वाराणसी-बलिया-छपरा रेल ट्रैक पर हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक, लखनऊ से बिहार के छपरा जा रही 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को सुबह करीब 10.25 बजे रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। इस दौरान माझी पुल से करीब 200 मीटर पहले ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड से ट्रैक पर रखा पत्थर टकरा गया।
लेकिन सौभाग्य से इससे ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ। निरीक्षण के बाद यात्रा बिना किसी परेशानी के जारी रही और लोको पायलट ने घटना से कोई नुकसान नहीं होने की सूचना दी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में सर्किल ऑफिसर (बैरिया) मोहम्मद उस्मान ने बता कि इस घटना के कारण कुछ स्लीपर कोचों में खरोंचें आईं क्योंकि इंजन का सुरक्षा गार्ड पत्थर से टकराया था।
हालांकि, जांच के बाद ट्रेन को छपरा के लिए रवाना कर दिया गया। रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है। मौके पर बैरिया क्षेत्राधिकारी स्थानीय पुलिस और आरपीएफ ने जाकर संयुक्त रूप से जांच की है। आपको बता दें कि हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पटरियों पर ईंट पत्थर लोहे के सामान सिलेंडर जैसे सामान रखकर ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई हो।
इससे पहले, 22 सितंबर को दो व्यक्तियों को नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा गया था। इन लोगों ने पटरियों पर छह मीटर लंबा लोहे का खंभा रखा था। यह घटना बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। ट्रेन चालक ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।












Click it and Unblock the Notifications