UP Heat Wave: बलिया में लू से नहीं हुई 3 दिन में 54 लोगों की मौत, जांच टीम ने बताई सच्चाई

Ballia Heat Wave: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में बलिया जिले में आई भीषण गर्मी और लू के चलते 3 दिनों में कम से कम 54 लोगों की मौत की खबर ने सबको सकते में डाल दिया। जिसके बाद यूपी सरकार ने बलिया के चीफ मेडिकल अफसर को हटा दिया। साथ ही 2 वरिष्‍ठ डॉक्‍टरों को असल स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

बलिया जिले में बढ़ते तापमान के बीच जिला अस्पताल में लगभग 400 मरीज में भर्ती हैं। ऐसे में अधिकारियों ने मौतों के लिए अलग-अलग स्पष्टीकरण दिए हैं।

Ballia Heat Wave

दरअसल, बलिया में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते अस्पताल में 72 घंटे में 54 लोगों की मौत हुई। एसके यादव प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, बलिया ने कहा था कि 15 जून को 154 लोग भर्ती हुए थे, इस दिन कई कारणों से 23 लोगों की मृत्यु हुई थी और 16 तारीख को 137 मरीज भर्ती हुए थी जिनमें 20 लोगों की मृत्यु हुई। 17 जून अभी तक के हिसाब से 11 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें मृत्यु के कई अलग-अलग कारण है, इसमें लू लगने संभावना भी है।

जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को 'गैर जिम्मेदाराना बयान' देने के लिए हटा दिया गया है। वहीं एक वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर एके सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ये हीटवेव से संबंधित मौतें नहीं लगती हैं, क्योंकि समान परिस्थितियों का सामना कर रहे आस-पास के जिले समान मौत के आंकड़े नहीं दे रहे हैं। शुरुआती लक्षण ज्यादातर सीने में दर्द के थे, जो हीटवेव से प्रभावित किसी के लिए पहला लक्षण नहीं है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह भी दावा किया कि मौतें पानी से संबंधित हो सकती हैं। डॉक्टर ने कहा कि "इस बात की जांच की जाएगी कि मौतें पानी की वजह से हुई हैं या कोई और कारण है। जलवायु विभाग भी पानी के नमूनों की जांच के लिए आएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+