कांग्रेस पार्षद के परिवार पर लगा युवती के साथ यौन शोषण और लव जिहाद का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हिंडन में कांग्रेस पार्षद के परिवार पर लड़की के साथ शोषण का मामला सामने आया है। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता नफीस अहमद के परिवार ने लड़की के साथ शोषण किया है और वह लव जिहाद में लिप्त हैं। वहीं अहमद ने अपने परिवार पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह फर्जी खबर है और मुझे जबरन फंसाने की कोशिश है।

नफीस अहमद ने कहा कि यह फर्जी खबर है, जिस लड़की के बारे में बात की जा रही है वह मेरे भतीजे की पत्नी है, ये सारे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इस खबर को सुनकर मैं सकते में हूं और काफी दुखी भी हूं। वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications