योगी ने निभाया जनता से किया वादा, इन्हें बनाया मंत्री

बहराइच जिले महसी विधानसभा से जीते सुरेश्वेर सिंह व पयागपुर से जीते सुभाष त्रिपाठी को भी लोग मंत्री पद का दावेदार मान रहे थे।

बहराइच। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही बहराइच की सदर विधानसभा से पहली बार विधायक चुनी गई अनुपमा जायसवाल को सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद देकर योगी आदित्यनाथ ने जनता से किया गया वादा भी पूरा कर दिया।

उन्होंने चुनाव के दौरान जनसभा करते हुए लोगो से अपील की थी की अगर आपने इन्हें जीता कर भेजा तो सरकार बनने पर हम इन्हें मंत्री बनाएंगे ये आप सभी से वादा है। वही दूसरी और कैसरगंज से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए मुकुट बिहारी वर्मा भी भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये गए है।

योगी ने निभाया जनता से किया वादा, इन्हें बनाया मंत्री

विधानसभा चुनावों में जिले की सात विधानसभा सीटों में से छह पर भाजपा प्रत्याषियों ने जीत हासिल की थी इसमें सबसे चौंकाने वाली जीत बहराइच सदर विधानसभा से महिला प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल की थी उन्होंने 23 सालो से लगातार समाजवादी पार्टी का अभेद दुर्ग मानी जाने वाली इस सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वकार अहमद की पत्नी व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की माँ रुवाब सईदा को हराकर पार्टी की जीत का परचम लहराया था।

जिसके बाद से ही भाजपा सरकार में इनके मंत्री बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी आज हुए मंत्रिमंडल गठन में इन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद मिला है ये प्रदेश भाजपा में महामंत्री भी है।

वहीं जिले की कैसरगंज सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले मुकुट बिहारी वर्मा को कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिला है। ये अवध क्षेत्र के प्रभारी है और काफी मिलनसार स्वभाव के माने जाते है।

योगी ने निभाया जनता से किया वादा, इन्हें बनाया मंत्री

दूसरी और जिले से दोनों मंत्रियों के पिछड़ी जाति के होने से कई जगह पर लोगो ने सवाल भी उठाये है उनका कहना है कि दो मंत्रियों में अलग अलग जातियों का ख्याल रक्खा जाना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+