घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, चीर-फाड़कर खाया

बहराइच। शुक्रवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव में घर के बाहर बैठे बालक को तेंदुआ उठा ले गया और उसे अपना निवाला बना डाला। बालक की खोजबीन करते हुए परिजन जब गांव के बाहर पहुंचे तो तेंदुआ बालक को आहार बना रहा था। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाया। इसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना वनधिकारियों को दी गई, दो घंटे बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है।

bahraich leopard killed a boy

मोतीपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव निवासी नूर मुहम्मद (8) पुत्र मोबीन देर शाम घर के बाहर बैठा हुआ था। परिवारीजन भी अंदर मौजूद थे। इसी दौरान दबे पांव पहुंचे तेंदुए ने बालक को दबोच लिया और उसे लेकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुए ने बालक को निवाला बना लिया। घर में मौजूद परिजनों को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी। कुछ देर बाद परिजनों को बच्चे का ख्याल आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने गांव के बाहर कुछ दूरी पर तेंदुए को बालक को निवाला बनाता देख शोर मचाया। तेंदुआ अपनी जगह पर डटा गुर्राता रहा।

bahraich leopard killed a boy

शोर सुनकर गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हांका लगाना शुरू किया। इसके बाद तेंदुआ बालक के क्षत-विक्षत शव को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना के बावजूद दो घंटों तक मौके पर नहीं पहुंचे वनकर्मियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले में जब जानकारी लेने के लिए डीएफओ ज्ञान प्रकाश सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा। मोतीपुर रेंजर खुर्शीद आलम का भी मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+