बेटी पैदा होने पर शौहर ने बीवी को घर से भगाया, बोला- 10 लाख लाओ तो इसे पालें

बहराइच। देश-विदेश में महिलाओं और बेटियों की बढ़ती धाक और उनकी प्रतिभा के वर्चस्व का लोहा दुनिया मान रही है। इंजीनियरिंग हो या डॉक्टरी और और कोई क्षेत्र किसी में भी लड़कियां पीछे नहीं हैं। लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में ऐसे लोग रहते हैं जो बच्चियों को भार समझते हैं और उनकी पैदाइश पर खुद को बदनसीब समझते हैं। ऐसा ही एक मामला बहराइच जिले से सामने आया है जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया था। यही नहीं पति दूसरी शादी भी कर ली जिससे महिला पत्नी अपनी मासूम बच्ची को गोद में लिए दर दर भटकने पर मजबूर है।

bahraich husband get out his wife on giving birth a daughter

शहर के काजीपुरा निवासी फरहा खान की 2.5 साल पहले नाज़िरपुरा इलाके में शादी हुई थी। सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन फिर एक दिन उसकी खुशियाँ गम में बदल गईं। आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया बेटी पैदा होने पर पति ने उसको ज़िम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं पति ने बेटी पैदा करने का जुर्माना भी 10 लाख रुपये रख दिया और आए दिन मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। एक दिन फिर उसके पत्नी को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसके बाद से वह दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर है। आरोप है कि लालची पति ने दूसरी शादी भी कर ली और उसके साथ रहना शुरू कर दिया है।

मामले की शिकायत करने जब पीड़िता कोतवाली पहुंची तो उसे वहां से बेरंग लौटॉना पड़ा जिसके बाद उसने एसपी से गुहार लगाई है। आज पीड़िता अपनी बच्ची को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। पीड़िता की फ़रियाद सुन एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के लिए कोतवाली नगर को निर्देश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+